| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

नाबालिग पुत्री के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

 

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

रिपोर्टर: अखिलेश दुबे, देवरिया

​🚨 देवरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: बनकटा क्षेत्र से अपहृत नाबालिग किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी बिहार से गिरफ्तार!

देवरिया।

अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बनकटा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 13 जुलाई से लापता नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को धर दबोचा है।


क्या है पूरा मामला?

13 जुलाई 2026 को बनकटा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने की तहरीर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

मुखबर की सूचना पर बिछाया जाल:

एसपी देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, एएसपी दक्षिणी सुनील सिंह और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने 15 अगस्त 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर सोहनपुर बाजार के पास (सलेमपुर-मैरवा मार्ग) से पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया।


बिहार का आरोपी दबोचा गया:

पुलिस ने मौके से अभियुक्त राजपूत विशाल पवन सिंह (पुत्र स्वर्गीय पवन सिंह), निवासी ग्राम खलवा, थाना नौतन, जिला सिवान (बिहार) को गिरफ्तार किया।

गंभीर धाराओं में बढ़ोतरी:

पीड़िता के बयान और विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस (BNS) की धारा 87, 65(1), पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 3/4(2) और बाल विवाह निषेध अधिनियम की धारा 9 बढ़ाई गई है।


आरोपी का आपराधिक इतिहास:

पकड़े गए आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ थाना श्रीरामपुर (देवरिया) में आबकारी अधिनियम (मु0अ0सं0 20/2024, धारा 60) का मामला दर्ज है।

​पुलिस अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

थाना के सामने से शराब की बिक्री